प्रियंका -BJP ने अग्निवीर योजना बनाई

प्रियंका -BJP ने अग्निवीर योजना बनाई

प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

प्रियंका  मोदी ने धनबल से हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 2 जनसभाएं की। पहली जनसभा चंबा में और दूसरी शाहपुर ​में की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है, लेकिन वह यहां आपदा में एक बार नहीं आए। मोदी ने धनबल से हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री इस तरह की साजिश करे। ऐसी भ्रष्ट साजिश करने वालों के मन में हिमाचल के प्रति आदर नहीं हो सकता। ऐसे लोगों का मकसद किसी भी हालत में सत्ता को अपने हाथों में रखना है।

28 मई को प्रियंका गांधी पहले ऊना जिला के गगरेट, उसके बाद कुटलैहड़ विधानसभा में जनसभा करेंगी।

इसके बाद हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में पार्टी कैंडिडेट सुभाष ढटवालिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 29 मई को पहले कुल्लू में जनसभा और दोपहर बाद मंडी में रोड शो करेंगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज सारे कोल्ड स्टोर किसके हैं, ये सभी अडानी के हैं। अडानी तय कर रहे कि सेब का दाम क्या होगा। हर सामान पर जीएसटी है। पेट्रोल और डीजल महंगे हैं। जहां-जहां महिलाओं पर अत्याचार हुआ वहां पर मोदी और उनकी सरकार ने आरोपियों के लिए प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर देशभर में गरीब परिवार में सबसे बड़ी महिला के खाते में 8500 रुपए डालेंगे। आंगनबाड़ी और आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाएंगे। किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कानून लाएंगे। हम 30 दिन के अंदर किसानों के नुकसान का पूरा भुगतान सुनिश्चित कराएंगे। किसानों की कर्ज माफी के लिए आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए न्यूनतम 400 रुपए दिहाड़ी का कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया है। सत्ता में आने के बाद मजबूत करेंगे और शहरी क्षेत्रों में भी इसे शुरू करेंगे।

देशभर में 25 लाख तक का मुफ्त इलाज करने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे। स्नातक पास बच्चों के लिए अप्रेंटिसशिप का प्रोग्राम लाएंगे, ताकि स्थाई नौकरी तक उसे रोजगार मिल सके। युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड लाएंगे। अग्निवीर स्कीम को रद्द कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *