योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी

योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी

योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी

सीएम ने लोगों से पूछा- मऊ के दंगों की तरह भयभीत हो रहे हैं क्या?

क्या इन लोगों को ST, SC-OBC के आरक्षण में सेंध लगाने देंगे?

मऊ में यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने जमीन पर बैठक कर सीएम योगी को प्रणाम किया। सीएम ने भी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी। अरविंद घोसी लोकसभा क्षेत्र से NDA के प्रत्याशी हैं।

सोमवार को चुनावी रैली में योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी। यानी तालिबानी शासन। बेटियां स्कूल नहीं जा पाएंगी। महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी।

तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से लागू कर देंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं को दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून नहीं लागू होने देंगे।

सीएम ने लोगों से पूछा- मऊ के दंगों की तरह भयभीत हो रहे हैं क्या? फिर कहा- माफिया सब मिट्‌टी में मिल गए। अब माफिया-वाफिया नहीं बचे।

उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र देखिए। लगता है कि जैसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देंगे। क्या इन लोगों को ST, SC-OBC के आरक्षण में सेंध लगाने देंगे?

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग आपके हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। वरासत टैक्स का मतलब है कि आपके पूर्वजों ने कोई संपत्ति बनाई है, जो आपको मिली है। कांग्रेस की सरकार आने पर उस संपत्ति को आधा ले लेंगे।

औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर बादशाह था। उसने पहले अपने भाई की हत्या की, फिर बाप की। कोई मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता था। औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। वो कहता था टैक्स तो नहीं तो मुसलमान बनो।

आज इसी रास्ते पर कांग्रेस और सपा वाले जा रहे हैं। लगता है सपा-कांग्रेस वालों के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। हमें दोबारा हिंदुस्तान में औरंगजेब को पैदा नहीं होने देना है। जो पूर्ण आपको राम मंदिर निर्माण से प्राप्त हुआ है। सपा कांग्रेस वोट देकर उसे पाप में मत बदलना।

सोनभद्र में योगी ने कहा-जिन लोगों ने आपको पानी के लिए तरसाया था। उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए। जिन लोगों ने आपके विकास बाधित किया। उन्हें एक-एक वोट से तरसाइए। सपा वाले तो रामद्रोही हैं। राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र देखिए। लगता है कि जैसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देंगे। क्या इन लोगों को ST, SC-OBC के आरक्षण में सेंध लगाने देंगे? बाबा साहेब ने भी कहा था कि आरक्षण का धर्म नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा था कि आरक्षण ST, SC-OBC को मिलना चाहिए, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग आपके हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो जनता पर विरासत टैक्स लगाएंगे। विरासत टैक्स का मतलब है कि आपके पूर्वजों ने कोई संपत्ति बनाई है, जो आपको मिली है। कांग्रेस की सरकार आने पर उस संपत्ति को आधा ले लेंगे।

कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी। यानी तालिबानी शासन।

बेटियां स्कूल नहीं जा पाएंगी। महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से लागू कर देंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं को दुबक कर रहना पड़ेगा।

भारत में तालिबानी कानून नहीं लागू होने देंगे। भारत संविधान के अनुसार चलेगा।

सीएम योगी ने कहा- 6 चरण पूरे हो चुके हैं। पूरे देश के अंदर पीएम मोदी के समर्थन में जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

6 चरणों में साबित कर दिया है कि अबकी बार 400 पार। कल पीएम ने रैली की थी। देश की तकदीर बदलने का काम मोदी जी ने किया है।

देश का सम्मान पीएम की वजह से बढ़ा है। विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।

4 जून को जब मोदी सरकार बनेगी तब 70 साल के लोगों को 5 लाख तक आयुष्मान कराएंगे। मोदी के नेतृत्व ने पूरे देश में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *